डिब्रूगढ़: बीसीपीएल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक करोड़ का योगदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़: बीसीपीएल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक करोड़ का योगदान



ज्योती खाखोलिया

डिब्रूगढ़। क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक ताने-बाने को विकसित करने के अपने एक प्रयास में, बीसीपीएल ने सद्भावना के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

बीसीपीएल के प्रबंध निदेशक रीप हजारिका ने असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस,और श्रम और रोज़गार मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की उपस्थिति में चेक सौंपा।

इस अवसर पर मौजूद बीसीपीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कंपनी सचिव सुश्री रूली दास सेन और वरिष्ठ प्रबंधक (विपणन) स्वास्तिक मोहंती थे। मुख्यमंत्री ने बीसीपीएल के इस नेक प्रयास की प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें