प्रोफेसर रामस्वरूप लडिया के प्रथम पुण्यतिथि पर अध्ययन सामग्री बांटी गई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रोफेसर रामस्वरूप लडिया के प्रथम पुण्यतिथि पर अध्ययन सामग्री बांटी गई




अमित नागोरी

गोलाघाट के वरिष्ठ शिक्षाविद , बुद्धिजीवी , समाजसेवी प्रोफेसर रामस्वरूप लडिया के प्रथम पुण्यतिथि पर आज उनके परिजन ने उनकी स्मृति में विधार्थियो के बीच अध्ययन सामग्री प्रदान की । जानकारी के अनुसार आज ज्योति नगर स्थित जनता प्राथमिक विधालय के विधार्थियो के बीच प्रोफेसर रामस्वरूप लडिया के धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी लडिया , पुत्र विवेक तथा पुत्र वधु अमृता ने अध्धयन सामग्री के साथ खाद्य पैकेट भी प्रदान किया । सर्वप्रथम प्रोफेसर लडिया के स्मृति में मौन प्रार्थना की गई । इस मौके पर शिक्षकवृन्द में मंजूरी महंत और चयनिका बोरा के साथ क़ई अभिवावक भी उपस्थित थे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें