अमित नागोरी
गोलाघाट और राज्य के अन्य हिस्सों के स्थानीय शिक्षित युवाओं को वंचित कर अन्य राज्यों के कई इंजीनियरों को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में कथित रूप से नियुक्त किये जाने की वारदात को लेकर गोलाघाट जिला आसू ने विरोध जताया है । अखिल असम छात्र संस्था की गोलाघाट जिला समिति ने इसका विरोध किया है । साथ ही गोलाघाट के डीसी को एक ज्ञापन सौंपकर स्थानीय शिक्षित युवाओं को एनआरएल में भर्ती करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें