एक्सिस बैंक स्पलैश 2021 के लिए भारत भर के प्रतिभाशाली यंग माइंड्स को दिया न्यौता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एक्सिस बैंक स्पलैश 2021 के लिए भारत भर के प्रतिभाशाली यंग माइंड्स को दिया न्यौता



गुवाहाटी। भारत में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक 7 वर्ष से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्पलैश नामक एक अखिल भारतीय चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। स्पलैश 2021 को वर्चुअल रूप से होस्ट किया जाएगा। जिससे बच्चे आसानी से भाग ले सकेंगे और दूरदराज के बच्चों की प्रतिभा भी सामने आएगी। प्रतियोगिता के लिए बैंक की अधिकारिक वेबसाइट www.axisbanksplash.in से पंजीकरण और प्रविष्टियां जमा कर सकेंगे।स्पलैश एक ऐसा स्पेशल प्लेटफॉर्म है जिसे बच्चों की कल्पना को उड़ान देने के लिए बनाया गया है।चित्रांकन और निबंध लेखन दोनों में दो बिषय है। 7 वर्ष से 10 वर्ष की आयु वर्ग के लिए विषय टुगेदर वी कैन है, जबकि 11 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए ए बेटर टुमारो नामक विषय दिया गया है। प्रतिभागी चित्रांकन या निबंध लेखन प्रतियोगिता या दोनों के लिए प्रविष्टियां जमा करा सकते हैं। इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा हम यंग माइंड्स की प्रतिभा को सही प्लेटफॉर्म देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने में विश्वास करते हैं। स्पलैश के माध्यम से हमारा लक्ष्य भारत के हर उस बच्चे तक पहुंचना है जो बड़ा सपना देखता है। हमने पहले भी इस तरह की पहल की है। जिसे बहुत सराहा गया। स्पलैश के जरिए भी देश भर के बच्चे बड़े पैमाने पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इससे हमें पता चलेगा कि वे दुनिया को किस नजरिए से देखते हैं। इस साल स्पलैश के जरिए बच्चों के माता-पिता के साथ हमारे ग्राहक कोविड-19 से प्रभावित बच्चों की शिक्षा में योगदान भी कर सकते हैं। यह सहायता प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल देव द्वारा स्थापित चाइल्ड केयर एनजीओ खुशी को भेज दी जाएगी। इसके अलावा एक्सिस बैंक भी प्रत्येक पंजीकरण के लिए 10 रूपये का योगदान देगा। एक्सिस बैंक ने इस मजेदार और रोमांचक प्रतियोगिता के लिए स्कूलों और संस्थानों के शिक्षाविदों और सलाहकारों को जूरी पैनल का हिस्सा बनाने के लिए आमंत्रित किया है।शीर्ष दो राष्ट्रीय विजेताओं( प्रत्येक श्रेणी से एक) को एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा और प्रत्येक श्रेणी से एक उपविजेता लैपटॉप जीतेंगे।जबकि सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा 100 लिस्ट किए गए प्रतियोगियों को आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के 6 शीर्ष सलाहकारो से मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक विशेष अवसर मिलेगा और उन्हें गिफ्ट हैंपर से भी सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें