मोरान शाखा कवि सम्मेलन का अधिवेशन 25को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान शाखा कवि सम्मेलन का अधिवेशन 25को

 


दयानंद सिंह


मोरानहाट। अखिल असम कवि सम्मेलन की मोरान शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आगामी 25 दिसंबर को मोरान जातीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी।सुबह ध्वजारोहण करेंगे रुपज्योति बड़गोहाई और स्मृति तर्पण करेंगे प्रदीप बरुआ। उसके बाद प्रतिनिधि सभा में नयी समिति का गठन होगा।दोपहर सभा का संचालन भूपेन गोगोई करेंगे। असम कवि सम्मेलन की पूर्व सभानेत्री जूलियाना बेगम, समालोचक नवीन बुढागोहाई , चराईदेव जिला कवि सम्मेलन के सभापति सतीश सुतिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।आयोजन समिति ने सभी साहित्य प्रेमियों को कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें