अमित नागोरी
गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ में जंगली हाथियों के तांडव से लोग परेशान है । जानकारी के अनुसार हाथियों के एक जत्थे ने मोरंगी अंचल में उपद्रव मचाया हुआ है । सायं के वक्त जुरियादलनग खण्ड वन कार्यालय के अधीन थुरामुख अंचल में हाथी के जत्थे से एक हाथी के अलग होने के बाद उसने तांडव मचा दिया । स्थानीय लोगो की माने तो वन विभाग द्वारा उनके सुरक्षा के सम्बंध में कोई कदम नही उठाया जा रहा है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें