गोलाघाट जिला पंजा और भारोत्तोलन प्रतियोगिता सम्पन्न  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट जिला पंजा और भारोत्तोलन प्रतियोगिता सम्पन्न 




अमित नागोरी


बोकाखात फिजिकल कल्चर एसोसिएशन ने गोलाघाट जिला फिजिकल कल्चर एसोसिएशन के तत्वाधान में बोकाखात नाट्य मंदिर में  जिला पंजा और भारोत्तोलन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया । उक्क्त प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक युवक युवतियों ने भाग लिया । इस दौरान चैंपियंस ऑफ चैंपियंस का खिताब पुरुष में प्रणबज्योति बोरा और महिला में प्रणामी सोनोवाल रहे । वही भारोत्तोलन में पुरुष में आजिजुर रहमान और महिला में परिश्मिता दत्ता ने खिताब अर्जित किया । इस मौके पर ध्वजारोहण अंतराष्ट्रीय पंजा रेफरी विवेकानंद हज़ारिका ने । पुरस्कार वितरण समारोह में स्थानीय विधायक एवं कृषि मंत्री अतुल बोरा ;मिस्टर इंडिया ध्रुव तामूली , कार्यकारी अध्यक्ष ताजुद्दीन अहमद , रातुल भराली , सचिव मृणाल हज़ारिका उपस्थित रहे । इस दौरान क़ई लोगो ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें