गुवाहाटी। राज्य में आगामी 15 मार्च से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं आरंभ होगी। इससे पहले कोरोना वैक्सिनेशन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू ने आज इसकी औपचारिक घोषणा की। उससे पहले आज शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग का लक्ष्य अप्रैल के पहले सप्ताह तक परीक्षाएं पूरा करने का है। परीक्षा से पहले कोरोना वैक्सिनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीन जनवरी से प्रत्येक जिले के प्रतिदिन 15 स्कूलों को वैक्सीन प्रक्रिया में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभिभावकों को भी इस अवधि में वैक्सीन की दूसरी डोज लेनी होगी।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें