लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुवाहाटी महानगर में स्वच्छ शौचालय निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में छ माइल ओवरब्रिज के नीचे लायंस गुवाहाटी के प्रकल्प आंचल के तहत निर्मित दूसरे शौचालय का उद्घाटन शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने किया। इससे पहले गणेशगुडी फ्लाईओवर के नीचे लायंस क्लब गुवाहाटी ने शौचालय का निर्माण करवा कर लोगों की प्रशंसा बटोरी है। इसके पश्चात महानगर के हर ओवरब्रिज के नीचे एक एक शौचालय निर्माण करने की कड़ी में चार और अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इस अवसर पर शहरी मामलों के मंत्री सिंघल ने शौचालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि शौचालय बनाना आसान है मगर उसे रखरखाव करना बड़ी बात है। मगर लायंस क्लब आफ गुवाहाटी ने केवल शौचालय का निर्माण ही नहीं किया बल्कि उसकी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए रखरखाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लायंस गुवाहाटी ने छ माइल फ्लाईओवर के वातानुकूलित शौचालय का निर्माण आसाम रूफिंग लिमिटेड के सहयोग से करवाया है।मंत्री सिंहल ने आगे कहा कि शौचालय महानगर की मूलभूत जरूरत में से एक है। ऐसे में सरकार शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधा स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई आदि के लिए प्रतिबद्ध है।किसी भी विकास कार्य के लिए जन भागीदारी होनी जरूरी है। उन्होंने लायंस गुवाहाटी की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि शौचालय का निर्माण होने में महानगर वासियों को काफी सुविधा होगी ।लायंस गुवाहाटी के अध्यक्ष किशोर साबू ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पहला शौचालय गणेशगूडी फ्लाईओवर के नीचे बनाया गया था। जिसे आज 125 दिन पूरे हो चुके हैं। और दो हजार से अधिक लोग उसका लाभ उठा चुके हैं।उन्होंने कहा कि छ माइल फ्लाईओवर के नीचे आज दूसरे तथा पूर्वोत्तर के पहले वातानुकूलित शौचालय का उद्घाटन किया गया है। और जल्द ही आठगांव फ्लाईओवर के पास तीसरे शौचालय का निर्माण कार्य शुरू होगा।श्री साबू ने कहा कि आठगांव के पश्चात भंगागढ़, उलूबारी तथा ए टी रोड स्थित पुलिस रिजर्व के बाहर भी लायंस गुवाहाटी की ओर से शौचालय का निर्माण किया जाएगा। कुल मिलाकर महानगर में छह शौचालय के निर्माण का बीड़ा लायंस गुवाहाटी ने उठाया है। इस अवसर पर लायंस जिला 322 जी के जिलापाल शुभंकर सेन ने अपने संबोधन में लायंस गुवाहाटी को लायंस जिले में 89 क्लब में से लायंस गुवाहाटी को श्रेष्ठ क्लब बताते हुए कहा कि शौचालय शब्द भले ही बोलने में संकोच होता है। मगर इसकी जरूरत सभी को पड़ती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी जिलों में स्थानीय लायंस क्लब के सहयोग से एक - एक शौचालय खोलने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में गुवाहाटी नगर निगम के आयुक्त देवाशीष शर्मा, प्राग चैनल के सीएमडी संजीव नारायण,सेव गुवाहाटी बिल्ड गुवाहाटी के संस्थापक धीरेंद्र नाथ बरूवा, लायंस गुवाहाटी के प्रकल्प आंचल के संयोजक सुशील जैन शौचालय रखरखाव समिति के आनंद अय्यर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मनोज भजनका ने किया ।सचिव अजय पोद्दार ने बताया कि आज उद्घाटन किए गए इस वातानुकूलित टॉयलेट में पुरुषों के लिए तीन मूत्रालय तथा दो शौचालय है जबकि महिलाओं के लिए तीन शौचालय है। इस अवसर पर लायंस क्लब के जिला उपाध्यक्ष (प्रथम) बी एस राठौड़, पूर्व जिलापाल डी पी बजाज आर के मोर सहित विभिन्न पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें