पंचम वार्षिक माघी मेला 14और 15जनवरी को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पंचम वार्षिक माघी मेला 14और 15जनवरी को




दयानंद सिंह

मोरानहाट। पांच वर्षों से डिब्रूगढ़ जिला सुतिया छात्र संघ और मोरान आंचलिक सुतिया छात्र संघ माजबिल -कल्याण पुर वासियों के सहयोग से माजबिल- कल्याणपुर में माघी मेला का आयोजन करते आ रहा है।इस बार 14और 15 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनोरंजन सुतिया और तपन सुतिया स्मृति समन्वय क्षेत्र में माघी मेला का आयोजन होगा।आज परम्परागत तरीक़े से लाई(मूल)खूंटा गाड़ा गया।एक संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की जानकारी दी गई।आयोजन समिति के सभापति हेमंत सुतिया और सुतिया छात्र संघ के सलाहकार खीरोद सैकिया ने बताया कि वस्त्र प्रदर्शनी, ग्रंथ विक्री केंद्र, जनजाति खाद्य सामग्री केंद्र की व्यवस्था होगी।परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता, स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण , सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।फनीधर सुतिया स्मृति सामाजिक दायित्व पुरस्कार डा. सर्वेश्वर भूयां को , धरणी हाजरीका सांस्कृतिक पुरस्कार चन्द्र सुतिया को,देवी सुतिया युवा पत्रकारिता पुरस्कार रिखेश्वर बरुआ को प्रदान किया जाएगा। असम गौरव विजयी हेमप्रभा सुतिया और असम सरकार के शिक्षा पुरस्कार प्राप्त सतीश सुतिया को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।दूसरे दिन शाम को आम सभा में वरिष्ठ पत्रकार दयानंद सिंह और प्रकाश कुर्मी को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में मंत्री विमल बोरा, जोगेन मोहन, विधायक गण चक्रधर गोगोई ,सुशांत बरगोहाई , सहित जातिय संगठनों के नेता सिरकत करेंगे।गायक कलाकार रमेन दानह ,नीलाभ नीता ,रिदीप रंकीट ,कृषण राज , वितूपन सूतीया कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।आयोजन समिति ने सभी से सहयोग का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें