आग में 40 से अधिक घर जलकर राख, लाखों का नुकसान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आग में 40 से अधिक घर जलकर राख, लाखों का नुकसान



तिनसुकिया (असम)। तिनसुकिया जिला के गोलापोखरी में अचानक लगी आग के दौरान 40 से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गये।


पुलिस ने आज बताया कि बीती रात शहर के गोलापोखरी में लगी आग के दौरान देखते ही देखते 40 से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गये। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें