नगांव पुलिस ने 80 हजार रुपए मुल्य की हेरोइन जब्त की, हेरोइन आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव पुलिस ने 80 हजार रुपए मुल्य की हेरोइन जब्त की, हेरोइन आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार



पूजा माहेश्वरी

नगांव । हैबरगांव पुलिस चौकी के भारप्राप्त अधिकारी तरंग पटवारी के नेतृत्व में पुलिस ने आज अभियान चलाकर एक ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता के पास से 80 हजार रुपए मुल्य की पुलिस ने हेरोइन जब्त की है । पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर  विद्या नगर स्थित आदम अली के किराये के मकान से जलाल उद्दीन (33)नामक ड्रग्स आपूर्तिकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिसका घर जुरिया के सतियान गांव बताया गया है । पुलिस ने गिरफ्तार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता के पास से एक साबुन बक्स जब्त किया है जिसमें हेरोइन को छुपा कर रखा गया था । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार ड्रग्स आपूर्तिकर्ता जलाल उद्दीन नगांव शहर के नजदीकी अंचलों में ड्रग्स का कारोबार चला रहा था । कल भी पुलिस ने ड्रग्स का कारोबार करने वाली एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें