निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई स्थित रामकृष्ण सेवा आश्रम ने आज अपने सेवा मुल्क कार्यों के तहत शीतकालीन सेवा तीन जगहों पर लगाई। जिसमें कुल 180 कंबल, 25 सोल, 25 धोती, 40 साड़ी वितरित की। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ गुवाहाटी के रामकृष्ण मिशन से पधारे श्री स्वामी गोपेश्वरानंदा महाराज के करकमलो से हुआ। रामकृष्ण सेवा आश्रम ने अपना पहला शिविर (कैंप) होजाई के सागर बस्ती एलपी स्कूल में लगाया, दूसरा शिविर होजाई स्थित रामकृष्ण सेवा आश्रम परिसर में एवं तीसरा कैंप साउथ केंदुगुरी महादेव बाड़ी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रामकृष्ण सेवा आश्रम होजाई के अध्यक्ष रजत चक्रवर्ती, सचिव कनक चंद्रपाल, समाजसेवी विजय विश्वास, राजकुमार दास, सुधांशु मोहन बनिक, रंजीत पाल, अनिमेष दे, सुब्रतो शाह, ऐस आर समाधार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें