नगांव (असम)। नगांव जिला के कोलियाबार में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर सड़क दुर्घटना में कई पशुओं की मौत हो गई । पुलिस ने बुधवार को बताया है कि डाक विभाग के कंटेनर से पशुओं की तस्करी की जा रही थी। जोरहाट से नगांव जिला की ओर जा रहे कंटेनर (एएस-01सीसी-0074) के अंदर 20 से अधिक पशुओं को छुपाकर ले जाया जा रहा था।
रात को यह कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में कुछ पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। पशुओं को कंटेनर के अंदर से बाहर निकाला। घटना के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें