दयानंद सिंह
मोरानहाट। आज मोरान पौर सभा क्षेत्र के लिए बड़ा शुभ दिन रहा।माहमारा के विधायक और असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन काफी सक्रिय नजर आए। शहर के बची हुई छोटी-बड़ी गलियो की सड़कों और नाले की थोड़े से समय में निर्माण के लिए शिलान्यास कर दिया। पुछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री जी ने बताया कि फरवरी 2022 में नगर निगम और पौर सभा का निर्वाचन होगा। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तिथि की घोषणा के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ नहीं किया जा सकता।मार्च के बाद वर्षा शुरू होने पर नाला का काम नहीं किया जा सकता।अतः जब राशि उपलब्ध है तो मैंने शिलान्यास कर दिया।उन्होंने जनता से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम और पौर सभा के चुनाव में भाजपा की जिला समितियां सीटों के बंटवारे या गठबंधन पर निर्णय लेगी।बताते चलें कि पूरे शहर में अगर गत् कार्यकाल मे निर्मित सड़क की खास्ता हालत है तो वह सड़क है मंत्री जी के घर जाने वाली।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें