बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी ने दिल्ली में की शादी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी ने दिल्ली में की शादी




नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दूसरे सुपुत्र एवं वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने गुरुवार को यहां अपनी पुरानी मित्र राशेल गोडिन्हो से शादी रचाई।

दिल्ली के सैनिक फार्म में निजी समारोह में दोनों की शादी सम्पन्न हुई। इस विवाह समारोह से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया से सामने आई हैं। तेजस्वी से शादी करने के बाद अब उनकी पत्नी राजेश्वरी यादव कहलायेंगी। बताया जाता है कि दोनों दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़े हैं।

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने एक तस्वीर पोस्ट की और ट्विटर पर जोड़े को बधाई दी। शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्यों ने शिरकत की।

बिहार की पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की शादी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत करते नजर आए। तेजस्वी लालू प्रसाद यादव की सात संतानों में सबसे छोटे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें