महान फुटबॉलर माराडोना की घड़ी चुराने वाला तो असम का निकला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महान फुटबॉलर माराडोना की घड़ी चुराने वाला तो असम का निकला



शिवसगार (असम)। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर दिवंगत डिएगो माराडोना की घड़ी चुराने वाले वाजिद हुसैन को उसके घर से शनिवार तड़के चार बजे शिवसागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वाजिद ने कथित तौर पर दुबई में काम करते हुए माराडोना की घड़ी चुराई थी।


माराडोना की यह घड़ी दुबई में स्टोर की गई थी। दुनिया में बहुत कम लोगों के पास ऐसी कीमती घड़ी है। वाजिद कीमती घड़ी को चुराने के बाद असम भाग आया था। दुबई पुलिस की सूचना पर असम पुलिस ने माराडोना की घड़ी बरामद कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस कामयाबी का खुलासा किया है। पुलिस महानिदेशक भास्करज्योति महंत ने भी इसकी पुष्टि की है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें