कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए कामरूप जिले में चलेगा विशेष अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए कामरूप जिले में चलेगा विशेष अभियान



कामरूप (असम)। पूरे राज्य के साथ ही कामरूप (ग्रामीम) जिला में आगामी 10 और 11 दिसंबर को दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिनकी वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने का समय पूरा हो गया या दूसरी खुराक लेने का समय बीत गया है।


बताया गया है कि इस अभियान के लिए कामरूप (ग्रामीम) जिला में स्वास्थ्य केंद्रों सहित दो सौ से अधिक कोरोना टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस अभियान के दौरान सभी व्यक्तियों को उनके निकटतम कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन प्रदान किया जाएगा। कामरूप (ग्रामीम) जिला प्रशासन ने सभी लोगों का आह्वान किया है कि जिनकी दूसरे टीका का समय पूरा हो गया है वे केंद्रों में पहुंचकर टीका लगवा लें।

उल्लेखनीय है कि कामरूप (ग्रामीण) जिला में अब तक 11,68,548 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और 718,679 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें