ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #कॉन्ग्रैचलैशन इंडिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #कॉन्ग्रैचलैशन इंडिया



ट्विटर पर आज #कॉन्ग्रैचलैशन इंडिया ट्रेंड कर रहा है इसकी वजह है भारत की बेटी हरनाज संधू जिसने 21 साल बाद भारत को मिस यूनिवर्स का ताज वापस दिलाया है। मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब हरनाज संधू ने जीत लिया है। हरनाज की इस उपलब्धि से पूरा देश खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया के जरिये मनोरंजन जगत की हस्तियां हरनाज को बधाई दे रही हैं।पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने लिखा-'मुबारक को हरनाज संधू, हमारे क्लब में आपका स्वागत है। हमने करीब 21 साल इस दिन का इंतजार किया है। आपने हम सभी को गौरवान्वित महसूस करवाया है, आपके सपने पूरे हुए।


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- "और नई मिस यूनिवर्स हैं... मिस इंडिया। बधाई हो हरनाज संधू। 21 साल बाद ताज घर ले आईं ।"

अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा -"चंडीगढ़ की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स बनने के लिए हार्दिक बधाई। यह भारत के लिए गर्व का पल है। रक्षामणि कुमारी ने लिखा- मिस इंडिया को मिला मिस यूनिवर्स का ताज। बधाई हरनाज संधू।"

शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ''नई क्वीन के सिर पर नया क्राउन, जो कि 21 साल के बाद वापस घर लौटा है। आपको ढेर सारी मुबारकबाद हरनाज संधू। 2021 की इस मिस यूनिवर्स ने हमे गर्व महसूस करवाया है।''

अभिनेत्री अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हरनाज संधू विश करते हुए लिखा है, गर्ल पॉवर। उन्होने हरनाज को टैग करते हुए ये खिताब जीतने के लिए बधाई दी है।"

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर हरनाज संधू को बधाई दी है।इन सब के अलावा मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां हरनाज संधू को बधाई दे रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें