धुबरी (असम)। धुबरी जिला के भोलानाथ महाविद्यालय कॉलेज की एक छात्रा ने स्वयं का अपहरण किए जाने का नाटक रचा। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आयशा सिद्दीकी नामक छात्रा के परिजनों द्वारा धुबरी सदर थाने में अपहरण किये जाने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपहृत छात्रा की तलाश में जगह-जगह अभियान चलाए।
पुलिस ने अभियान के दौरान सफिउर रहमान और अबू सिद्दीक नामक दो को युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने बताया कि आयशा सिद्दीकी के साथ मिलकर तीनों ने आयशा का अपहरण का नाटक रचा था।
अपहरण के बाद आयशा के पिता से सभी ने मिलकर पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस इस संबंध में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें