अरुणा अगरवाल
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रंगिया शाखा ने बुधवार को देश का 73 वाँ गणतंत्र दिवस रंगिया के वार्ड नं 7 स्थित आरिमतो विद्यापीठ उच्च विद्यालय के साथ संयुक्त रूप से मनाया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नयन ज्योति दास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर राष्ट्रीय गान के साथ वीर शहीदों को नमन किया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गयी। साथ ही उपस्थित विद्यालय के पूर्व अध्यापक प्रमोद कलिता ने देश के संविधान के महत्व के बारे में बताते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके अलावा शाखा अध्यक्ष गुड्डी सिंहानिया ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर शाखा की ओर से अध्यापकों को सन्मानित किया गया तथा सभी के बीच मिठाईयां बांटी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नयन दास, पुर्व शिक्षक प्रमोद कलिता, पुर्व क्लर्क बैकुंठ बैश्य, शिक्षिका रेखा शर्मा, कर्मचारी भूपेन बनिया, तिलक बर्मन सहित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से गुड्डी सिंहानिया, सुषमा सिकरिया, प्राची सिकरिया और शिखा नाथानी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें