तेज रफ्तार कार की हुई दुर्घटना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेज रफ्तार कार की हुई दुर्घटना



धुबरी (असम)। धुबरी जिला के चापर थाना अंतर्गत अरेयारझार इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।


पुलिस ने बताया कि अरेयारझार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार (एएस-01डीयू-4274) अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के समय कार चालक कलगछिया नवज्योति महाविद्यालय के प्राचार्य शाहजहां अली अहमद अपनी कार से कलगछिया से सापटग्राम की ओर जा रहे थे।

दुर्घटना में अली की जान बाल बाल बच गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दुर्घटना स्थल से कार को हटाकर अन्य वाहनों की आवाजाही अलग कर दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें