विदाई वर्ष व नव वर्ष में अख्णड भजन कीर्तन का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विदाई वर्ष व नव वर्ष में अख्णड भजन कीर्तन का आयोजन




पूजा माहेश्वरी

बालक द्वारा नृत्य नाटिका का प्रदर्शन

नगांव। जहां लोग अंग्रेजी कैलेंडर नव वर्ष की शुरुआत होटल ,रेस्टोरेंट्स या डिस्को में जाकर करते हैं वही नगांव के दीपक जाजोदिया ने अपने निवास स्थान पर विगत कई वर्षों से 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में गणेश जी, बालाजी एवं राजल बिंदल दादी के रजत चित्र के साथ फुलो से सुसज्जित भव्य दरबार एवं आकर्षक रोशनी की सजावट में 31 दिसंबर 2021 शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से विधिवत पूजा एवं ज्योत प्रज्वलित कर अखंड संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया । शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक इसी प्रांगण में मारवाड़ी पट्टी जाजोदिया परिवार द्वारा श्री राजल बिंदल दादी के मासिक कीर्तन का भी आयोजन किया गया । जिसमें दीपक जाजोदिया, पायल जाजोदिया के साथ स्थानीय कलाकार मुकेश पौद्दार एवं अरुण नगरका ने भजनों की प्रस्तुति कर समां बांध दी तथा देर रात तक राम दरबार एवं हनुमान जी की जीवित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, बालक प्रख्यात पोद्दार के द्वारा प्रस्तुत हनुमान नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा
। अगले दिन शनिवार को नव वर्ष के उपलक्ष में विशेष कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए दोपहर 1:00 बजे महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन कर उपस्थित सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। साय 7:00 से पुन: संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में गुवाहाटी के साथ-साथ आसपास के कई स्थानों के भक्त गण उपस्थित हुए तथा श्रद्धा की हाजिरी लगाई । उल्लेखनीय है कि दीपक जाजोदिया विगत 16 वर्षों से अखंड हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं । यह कार्यक्रम उनका 100 वा कार्यक्रम था। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम प्रकाश जाजोदिया, पवन जाजोदिया, जयगोपाल जाजोदिया, अंकित जाजोदिया, खुशाल जाजोदिया, विनोद खेतावत, ओम प्रकाश पोद्दार, अनूप पोद्दार, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अरुण नागरका एवं मुकेश पोद्दार का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```