श्री मंगलमय सुंदरकांड सत्संग समिति का सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री मंगलमय सुंदरकांड सत्संग समिति का सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा संपन्न




सुमन शर्मा

डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ की अग्रणीय धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री मंगलमय सुंदरकांड सत्संग समिति द्वारा नववर्ष के उपलक्ष पर पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्वशांति के उद्देश्य को लेकर कल 2 जनवरी रविवार को अपराह्न 3.30 बजे से सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन नया बाजार स्थित मोदी फेब स्टूडियो के ऊपरी तल्ले में बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से किया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का बड़ा ही मनमोहक दरबार सजाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्य शंकरलाल मुरारका के सानिध्य में यजमान के रूप में पवन टिबरीवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सुषमा टिबरीवाल ने पूजन कर बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित की एवं समिति के कर्मठ सदस्य प्रदीप पोद्दार ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात श्री मंगलमय सुंदरकांड सत्संग समिति के सदस्य मुकेश शर्मा एवं श्रीकांत शर्मा ने प्रथम पूज्य श्री गणेशजी की बंदना कर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया। जिसमें उनका सहयोग दिया समिति के अन्य सदस्य महावीर प्रसाद वर्मा, सुमन शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेश लाटा एवं संतोष गुप्ता ने। भजनों के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा ने उपस्थित भक्तों को ऐसे रिझाया की वे स्वयं को नाचने से नहीं रोक सके। पाठ के बीच बाबा के जन्म की बधाई भी बांटी गई, खजाना भी लुटाया गया एवं नाच गा कर गजरा भी अर्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषो के अलावा बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। व्यवस्था बनाने में समिति के वरिष्ठ सदस्य सुभाष गाड़ोदिया, गोपाल मोदी, रमेश अग्रवाल, कृष्णा मोदी के अलावा निर्मल धानुका, रामप्रसाद शर्मा एवं महेंद्र सोनी सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डिब्रूगढ़ में महिलाओं द्वारा संचालित धार्मिक संस्था मां अंजनीपुत्र की लाडल्या एवं श्यामप्रेमि की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी। महाआरती के पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था भी यजमान परिवार द्वारा की गई थी। समिति की ओर से सभी भक्तों को एक एक हनुमान चालीसा, दुपट्टा एवं राम नाम की पट्टी प्रदान की गई। सभी ने श्री मंगलमय सुंदरकांड सत्संग समिति द्वारा नववर्ष पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की बेहद सराहना की। अंत में समिति की ओर से सुमन शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें