गुवाहाटी। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया और प्रदेश भाजपा के महासचिव एवं लोकसभा सदस्य पल्लव लोचनदास ने शनिवार को यहां राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी से राजभवन में मुलाकात कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर चिंता जाहिर की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपकर उचित कार्रवाई का आग्रह किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने वाली कांग्रेस की इस अतिवादी और नीच मानसिकता की सारे देशवासी निंदा करते हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब में 05 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से आम नागरिक बेहद नाराज हैं। इस मसले पर देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं।(हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें