गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई असम कैबिनेट की सप्ताहिक बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 1350 पदों पर नियुक्ति की वैकेंसी निकालने, बजाली जिला परिषद के गठन करने, बिजली को सस्ती करने तथा हैंडीक्राफ्ट पॉलिसी असम 2022 को अप्रूव करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट में हेल्थ केयर सोसाइटी, असम यूथ कमिशन का गठन करने, असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड को और अधिक सशक्त बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक समाप्त होते ही मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
बाद में स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री केशव महंत द्वारा पत्रकार सम्मेलन के जरिए कैबिनेट की हुई बैठक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कैबिनेट में लिये गये निर्णय के अनुसार राज्य के लोक निर्माण विभाग में 611 नियुक्तियों के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के अधीनस्थ राज्य के विभिन्न प्रोविंशियलाइज्ड तथा गवर्मेंट मॉडल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 743 खाली पदों पर बहाली एवं ग्रेड 3 के 233 तथा ग्रेड 4 के 524 पदों पर शीघ्र ही नियुक्तियां करने का निर्णय कैबिनेट में लिया गया।
आज के कैबिनेट की बैठक में म्युनिसिपल बोर्ड अमेंडमेंट रूल्स 2021 को भी अप्रूव कर दिया गया। इसके साथ ही अब म्युनिसिपल बोर्ड के चुनाव में ईवीएम का उपयोग हो सकेगा। वहीं, जीएमसी एक्ट 1969 तथा गुवाहाटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इलेक्शन रूल्स 1973 में संशोधन किया गया। जीएमसी चुनाव में ईवीएम का प्रयोग करने को हरी झंडी दी गई। इनके अलावा भी कैबिनेट की बैठक में अन्य कई निर्णय लिए गए। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें