गुवाहाटी। असम के जनसंपर्क समेत अन्य विभागों के मंत्री पीयूष हजारिका कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्हें गुरुवार रात कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। इसकी जानकारी शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर दी है। इस बीज, गुवाहाटी की सांसद क्वीन ओजा भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित हो गयीं। हजारिका के मुताबिक, कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिये तो उन्होंने इसकी जांच करायी। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में हैं। ज्ञातव्य है कि मंत्री ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया था। उन्होंने जागीरोड में आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारंभ में भी हिस्सा लिया था। मंत्री ने उन सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने का आग्रह किया है, जो हाल के समय में उनके संपर्क में आए हैं। उधर, गुवाहाटी की सांसद क्वीन ओजा भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित हो गयीं। उनका इलाज गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में चल रहा है। असम में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों की संख्या में वृद्धि पिछले चार दिनों से हो रही है। इस बीच,गुवाहाटी में कोरोना से संक्रमितों की संख्या दो हजार,689 पहुंच गयी है, जिनका इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें