एक बार राष्ट्र में फिर लहराया मारवाड़ी युवा मंच के सेवा का परचम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एक बार राष्ट्र में फिर लहराया मारवाड़ी युवा मंच के सेवा का परचम

 


- संपत मिश्र 

गुवाहाटी। पश्चिम बंगाल के मैनागुडी के पास बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद कई सामाजिक संगठनों के सदस्य राहत कार्य में जुट गए थे। मारवाड़ी युवा मंच, पश्चिम बंगाल प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, विप्र फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं ने राहत कार्य शुरू कर दिया था। किंतु अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने राहत कार्य में तत्काल जो कदम उठाए उसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। मारवाड़ी युवा मंच ने फिर एक बार अपनी सेवा का परचम लहरा दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर एक निजी टीवी चैनल पर उनके मुक्त कंठ से प्रशंसा की। युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव चांडक ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद मंच ने अपनी तत्परता दिखाते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि मंच है तो मुमकिन है। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना के आधे घंटे बाद ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचने वाला पहला सामाजिक संगठन मारवाड़ी युवा मंच ही था। सिलीगुड़ी शाखा के अलावा जय गांव आदि शाखाओं के करीब 60 युवा साथी दुर्घटना से आधे घंटे से एक घंटे के अंदर एंबुलेंस व राहत सामग्री लेकर राहत कार्य में जुट गए थे।मंच साथियों ने घटना तथा दुर्घटनाग्रस्त स्थल की सटीक जानकारी देने के लिए दुर्घटना का के 30 मिनट के अंदर ही कुछ आपातकालीन नंबर सोशल मीडिया के द्वारा पूरे देश में वायरल कर दिए। दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों के परिवार वाले, अलग-अलग राज्यों के रेलवे डिविजनल मैनेजर व अन्य पदाधिकारी इन नंबरों पर दुर्घटना स्थल पर उपस्थित युवा साथियों के निरंतर संपर्क में थे।घटनास्थल पर मंच द्वारा भोजन, दवाइयां, कंबल, बिस्कुट, पानी इत्यादि का लगातार वितरण किया जा रहा था। यात्रियों को ठहरने व भोजन के लिए जलपाईगुड़ी अग्रसेन भवन में सभी व्यवस्था कर दी गई थी। शाम 6:00 बजे से देर रात 1:30 बजे तक सभी मंच साथी पूरी तत्परता के साथ दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों की मदद करते रहें एवं उन्हें राहत ट्रेन में बिठाकर गुवाहाटी के लिए रवाना किया। सारे कार्यों में रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य राहत कार्य में जुटे हुए थे। महाराज अग्रसेन अस्पताल सिलीगुड़ी ने सभी घायलों का मुफ्त इलाज करने की घोषणा कर दी थी। जिसका युवा मंच ने स्वागत किया। इतना ही नहीं राहत ट्रेन जब यात्रियों को लेकर गुवाहाटी स्टेशन पर पहुंची तब युवा मंच के सदस्य वहां भी स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद करने को तैयार खड़े थे। यात्रियों को रहने के लिए गुवाहाटी मारवाड़ी समाज के चार भवनों को तैयार रखा गया। यात्रियों को नाश्ता करवाने की व्यवस्था भी तैयार रखी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें