गुवाहाटी। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (युवा मंच) के राष्ट्रीय कार्यक्रम रक्तदान के अंतर्गत पूर्वोत्तर प्रांत की ओर से मध्यदेशीय वैश्य सभा के संस्थापक स्व. विष्णु प्रसाद गुप्ता की स्मृति में रक्तदान का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस कड़ी में मंच की गुवाहाटी शाखा, गोलाघाट शाखा और तिनसुकिया समेत पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रक्तदान का अमृत महोत्सव नामक महा रक्तदान शिविर का आयोजन में किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदान कर जीवनदान देने जैसे पुनीत कार्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच) के विनय कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल शाह, प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंच) राजू प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दीनानाथ कानू, प्रदेश महामंत्री (युवा मंच) दिलीप साह, महिला महामंत्री सुश्री गीता देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला सुश्री कुसुम कानून और शकुंतला साहू आदि व्यक्तियों का सहयोग सराहनीय रहा। विभिन्न शाखा के कार्यकर्ताओं का सहयोग भी अति सराहनीय रहा। इस महारक्तदान आयोजन में भाग लेने वाले स्वजाति बंधुओं को राष्ट्र एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इस तरह के पुनीत कार्य के लिए सहयोग की अपेक्षा और एक मजबूत समाज के निर्माण में अपना-अपना योगदान देने पर बल दिया गया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें