पद्म पुरस्कार नहीं लेंगे बुद्धदेव भट्टाचार्य और संध्या मुखर्जी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पद्म पुरस्कार नहीं लेंगे बुद्धदेव भट्टाचार्य और संध्या मुखर्जी



कोलकाता। केंद्र सरकार से मिलने वाले पद्म पुरस्कार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और मशहूर संगीतकार संध्या मुखर्जी ने ठुकरा दिया है। परंपरा के मुताबिक गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची जारी की गई। इसमें बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा।


देर रात भट्टाचार्य ने स्पष्ट कर दिया है कि वह केंद्र सरकार से मिलने वाला पद्म पुरस्कार सम्मान नहीं लेंगे। उन्होंने कहा है कि पद्म पुरस्कार को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे किसी ने इस बारे में कुछ बताया भी नहीं है। यदि मुझे पद्म पुरस्कार मिल रहा है तो मैं उसे ठुकराने की घोषणा करता हूं।

उधर संध्या मुखर्जी के भी सम्मान ठुकराने की जानकारी एक वरिष्ठ पत्रकार ने सोशल मीडिया पर दी है। खबर है कि देर से जानकारी मिलने की वजह से उन्होंने सम्मान लेने से इनकार किया है। इधर बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने "हिन्दुस्थान समाचार" से विशेष बातचीत में पहले ही कह दिया था कि बुद्धदेव भट्टाचार्य सम्मान नहीं लेंगे ऐसा उन्हें विश्वास है।

वरिष्ठ शिक्षाविद और पूर्व कुलपति डॉ पवित्र सरकार ने "हिन्दुस्थान समाचार" से खास बातचीत में कहा था कि बुद्धदेव भट्टाचार्य का अपना एक आदर्श है जो वर्तमान केंद्र सरकार से बिल्कुल नहीं मिलता इसलिए हमें पूर्ण विश्वास है कि भट्टाचार्य केंद्र सरकार की ओर से यह सम्मान नहीं लेंगे।

इसके पहले भी मनमोहन सिंह की सरकार ने जब पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को भारत रत्न देने की कोशिश की थी तब भी उन्होंने इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट पुरस्कार लेने के लिए कोई काम नहीं करते। उसके पहले केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एसएस नंबूद्रीपद ने पद्मभूषण सम्मान को सबसे पहले ठुकराया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें