मदन सिंघल
हिंदीभाषी चाय जनसमुदाय मंच ( हिंचाजमं ) द्वारा यहां छोटा मामदा हाई स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती मनाई गई। लखीपुर के विधायक कौशिक रॉय बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिए। हिंचाजमं के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महासचिव कंचन सिंह समेत लक्ष्मीनिवास कलवार, संजय ठाकुर, अनूप सिंह, विप्लव रॉय, राजीव कुमार रॉय, अनूप पाटवा, मनोज कुमार साह, आनंद द्विवेदी, लालचंद रॉ आदि लोग मौजूद रहे। विधायक कौशिक रॉय ने अपने संबोधन में नेता जी पर वक्तव्य रखा। भारत को आजाद कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुड़ाने वाले आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। कहा स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखा जाएगा। विधायक ने बताया मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार ने नेताजी को उचित सम्मान दिया उनके जयंती पर विशेष कार्यक्रम कर रही है। इसके पूर्व नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के अंत में हिंदीभाषी चाय जनसमुदाय के इतिहास पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अनेक वक्ताओं ने इसमें हिस्सा लिए। विधायक ने इस संगठन की सराहना करते हुए समाज को संगठित रखने और उनके हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा पार्टी से विधायक होते हुए भी कोशिश रॉय ने कहा बात जब अपने समाज की हो तो राजनीति को बगल में रखकर सकारात्मक पहल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कोरोना संकटकाल में मंच द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की। अवधेश कुमार सिंह ने भी अपने संबोधन में संगठन विस्तार और समाज हितों के लिए आगे बढ़ने पर बल दिया। चाय बागानों में अपने लोगों का आवाज बनने पर जोर दिया। इसके पूर्व लक्ष्मीनिवास कलवार, संजय ठाकुर, कंचन सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन विक्रम ग्वाला ने किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें