अंंध विद्यालय कंटेन्मेंट जोन घोषित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंंध विद्यालय कंटेन्मेंट जोन घोषित

 


दयानंद सिंह


मोरानहाट। डिब्रुगढ़ जिला का एकमात्र अंधों के शिक्षा संस्थान जनमंगल आदर्श अंध विद्यालय को खोवांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रसाशन ने कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बाहर से आने वाले लोगों से मिलने पर प्रतिबंध लगा रखा था ।मगर 24घंटे में कुल 47विद्यार्थियों की जांच मे 13 को कोविड पोजिटिव पाया गया।बाकी पांच शिक्षक-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए।इस तरह कुल 18लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद आतंक सा माहौल बन गया।सभी संक्रमित लोगों को अलगावास में रखा गया है ।चिकित्सा विभाग द्वारा सभी से संपर्क में रहने और जरूरत पड़ने पर संपर्क करने का परामर्श दिया गया।कुछ छात्रों को जरूरी औषधि उपलब्ध करवाई गई।प्रसाशन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय का सेनिटाईजेशन कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें