अमित नागोरी
गोलाघाट में ठेंगाल कछारी स्वायत शाषित परिषद के चुनावों के मतगणना में पांच समष्टि में दो में भाजपा , दो मे कांग्रेस और एक मे अगप के मित्र जुट उम्मीदवार विजयी रहे ।
इस दौरान 11 नम्बर ठेंगाल कमरगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की हरप्रभा ठेंगाल ने 413 वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस के बिपिन बोरा को 2277 वोट मिले।
धनसिरी अनुमंडल 12 नम्बर गेलाबिल से कांग्रेस प्रत्याशी हिरण्या बोरा ने 245 वोटो से जीत दर्ज की।बीजेपी की मिनाली हजारिका शैकिया को 1,042 वोट मिले ।
13 नम्बर कासमारी समष्टि में अगप की शिखामनी ठेंगाल बरुवा 301 वोट से विजयी हुई । कांग्रेस की जान्हवी सैकिया को 877 वोट मिले ।
14 नम्बर साउदंग पथार से कांग्रेस के छाया ठेंगाल 916 वोटो से विजयी रही । भाजपा की स्मृतिरेखा ठेंगाल को 1163 वोट मिले ।
15 नम्बर साउदंग पथार दोयांग निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के पद्मेश्वर सैकिया 492 वोटों से जीत हासिल की है । वही कांग्रेस के उत्पल ठेंगाल को 1136 वोट मिले।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें