आज 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर किशोरी को लगा कोविड का टीका  - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आज 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर किशोरी को लगा कोविड का टीका 






अमित नागोरी

असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग, गोलाघाट जिले के स्कूलों के निरीक्षकों के सहयोग से, आज 3 जनवरी से जिले के शैक्षणिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया  । जिले के 26 शिक्षण संस्थानों और शहीद कुशल कूवर के सिविल अस्पताल के साथ-साथ गोलाघाट नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक मोबाइल टीम द्वारा 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र छात्राओ और किशोरों को टीका प्रदान अभियान शुरू हो गया ।

वित्त एवं समाज कल्याण मंत्री अजंता नियोग ने आज देवराज राय कॉलेज गोलाघाट में अभियान की शुरुआत की।

प्रथम स्तर पर 3 जनवरी से 9 जनवरी तक 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को टीके लगेंगे । पश्चात जूनियर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थानों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर उक्क्त अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि आज से नौ जनवरी तक जिले के कुल 40,000 छात्रों, किशोरों और किशोरियो का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है । 

इसके बाद जिले के 70 हज़ार छात्र छात्राओं को उक्क्त टिका दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान में एक कमरा टीका हेतु दवाओं के प्रावधान के लिए आरक्षित किया जाएगा।  उन्होंने जागरूकता पैदा करने के महत्व पर जोर दिया और सभी से बिना किसी झिझक के टीका लेने साथ ही कोविड प्रोटोकॉल मानने हेतु आग्रह किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने कहा कि जिले में अब तक 102 फीसदी लोगों ने कोविद का पहला और 73 फीसदी ने दूसरा टीका लिया है । उन्होंने कहा कि टीका लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और उन्होंने सरकार और प्रशासन से अभियान की सफलता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया ।

आज के कार्यक्रम में उन्नयन आयुक्त अर्पा बगलरी, अतिरिक्त उपायुक्त कुलदीप हजारिका, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अरुण चंद्र महंत और विद्यालय परिदर्शक डॉ समीरन बोरा , देबराज रोय माहाविधालय के अध्यक्ष डॉ पुतुल सैकिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```