श्री श्याम धाम नगांव के ट्रस्टियों की सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री श्याम धाम नगांव के ट्रस्टियों की सभा आयोजित

 



पूजा माहेश्वरी


सुरेन्द्र कर्वा बनें अध्यक्ष, प्रदीप जाजोदिया बने सचिव और नरेन्द्र डाबड़ीवाल बनें कोषाध्यक्ष

नगांव। श्री श्याम धाम नगाँव में कल ट्रस्टियों की एक सभा का आयोजन दोपहर 12:15 बजे से मंदिर प्रांगण में किया गया । जिसमें करीब 80 ट्रस्टियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई । सर्वप्रथम सचिव सुरेन्द्र कर्वा ने सभा का अध्यक्षता करने हेतु राधारमण खाटुवाल को मंच पर आमंत्रित किया । त्तपश्चात माणक चंद नाहटा को भी मंच पर आमंत्रित किया । सभा की अध्यक्षता राधारमण खाटुवाल ने करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी का स्वागत किया । त्तपश्चात सभा की कार्यवाही को आगे बढाते हुवे सचिव सुरेन्द्र कर्वा ने श्री श्याम धाम के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मंदिर में बाबा को अब तक एक बागा दोबारा नहीं पहनाया जाता है । इसके पश्चात कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सचिव सुरेंद्र कर्वा ने वार्षिक आय - व्यय का ब्यौरा सभा के सम्मुख प्रस्तुत किया जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया ।
नई समिती गठन के लिये बनी समिती के संयोजक राधारमण खाटुवाल व सदस्य माणक चंद नाहटा ने अपनी रिपोर्ट सभा के सम्मुख प्रस्तुत की। उसके बाद समिती ने अगले तीन वर्षों के लिये सुरेन्द्र कर्वा को अध्यक्ष , प्रदीप जाजोदिया को सचिव तथा नरेन्द्र डाबडीवाल को कोषाध्यक्ष के लिये नाम प्रस्तावित किये जिसे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया तथा कार्यकारिणी बनाने का भार अध्यक्ष महोदय पर छोड दिया । जो सचिव व कोषाध्यक्ष से सलाह कर पूर्ण कार्यकारिणी समिति की घोषणा करेंगे । इस कार्यकारिणी समिति में ट्रस्टियों में से सदस्यों को सम्मिलित कर पूर्ण कार्यकारिणी समिति बनाई जाएगी । चार या पांच सदस्य आम नागरिकों में से सम्मिलित किए जायेंगे । सभा के पश्चात प्रसाद की व्यवस्था की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```