आग की घटना से प्रभावित छोटे व्यापारियों को यूपीपीएल ने दी आर्थिक सहायता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आग की घटना से प्रभावित छोटे व्यापारियों को यूपीपीएल ने दी आर्थिक सहायता



चिरांग (असम)। चिरांग जिला के बासुगांव शहर में स्टेशन रोड बस स्टैंड इलाके में गत 26 दिसंबर की रात अचानक लगी आग से प्रभावित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों को बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के स्थानीय एमसीएलए बी. साउराइग्रा उर्फ अमर बसुमतारी की पहल पर परिषद की सत्ताधारी पार्टी यूपीपीएल की ओर से एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

13वीं चिरांग परिषद निर्वाचन क्षेत्र के एमसीएलए बासुमतारी के साथ-साथ मनोनीत एमसीएलए और बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोडो के राजनीतिक सलाहकार माधव छेत्री ने बासुगांव स्टेशन रोड अग्निकांड स्थल पर पहुंचे और आग में क्षतिग्रस्त हुए छोटे व्यवसायी अरुणांशु साहा (मिंटू) को नकद 20 हजार, भरत मजुमदार, बादल डे, आनंद वाद्यकर को 15 हजार रुपये और राजा चंद, जिबू चंद, टुलटुली वाद्यकर, संजीव चौधरी, सुभाष चक्रवर्ती, कार्तिक ऋषि और अशारुद्दीन शेख को पांच हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान किया है।

आर्थिक रूप से समर्थन पाने वाले आग प्रभावित व्यापारियों एमसीएलए के इस कदम का स्वागत किया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें