मोरीगांव (असम) में लगी आग से 11 दुकान जलकर राख - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरीगांव (असम) में लगी आग से 11 दुकान जलकर राख



मोरीगांव (असम)। मोरीगांव जिला के लाहरीघाट इलाके में लगी अचानक आग के दौरान 11 दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गयी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की तड़के लाहरीघाट के काठनी गरम बाजार में अचानक लगी आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक 11 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका व्यक्त की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें