भोगाली बिहूः दस किग्रा वजनी सीतल मछली मुख्यमंत्री को भेंट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भोगाली बिहूः दस किग्रा वजनी सीतल मछली मुख्यमंत्री को भेंट



गुवाहाटी। राजधानी के वृहत्तर उजान बाजार निबनुवा मत्स्य व्यवसायी संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर 10 किग्रा वजनी की एक सीतल मछली भेंट की। यह मछली भोगाली बिहू के उरूका के मद्देनजर भेंट किया गया। उपहार मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री उन्हें आनेवाले भोगाली बिहू की शुभकामनाओं का संदेश दिया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के समय वृहत्तर उजान बाजार निबनुवा मत्स्य व्यवसायी संस्था के सचिव भास्कर दास के साथ संस्था के सदस्य बिलू दास, हरित मेधी, और दिलीप मेधी उपस्थित थे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें