गुवाहाटी उच्च न्यायालय में अब इस तरह से कार्य शुरू किया गया है - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में अब इस तरह से कार्य शुरू किया गया है



गुवाहाटी। असम में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर गुवाहाटी उच्च न्यायालय में गुरुवार से वर्चुअल तरीके से शिफ्टवाइज कामकाज शुरू किया गया। हाई कोर्ट परिसर में प्रवेश अब केवल उन आवश्यक व्यक्तियों तक ही सीमित रहेगी, जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अदालतें वर्चुअल मोड में अलग-अलग शिफ्टवाइज लगातार काम करेंगी। इससे भीड़ से बचा जा सकेगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी।

आदेश में कहा गया है कि कोर्ट में सुनवाई के लिए सीमित संख्या में ही मामलों को सूचीबद्ध किया जाएगा। अधिवक्ता और पक्षकार अदालत के समक्ष आवश्यक मामले ही ले जा सकेंगे। अदालत द्वारा आवश्यक समझे जाने पर ही इस पर सुनवाई होगी। न्यायालय की ओर से यह कहा गया है कि यह निर्णय असम में कोरोना संक्रमण के मामलों की हुई हालिया वृद्धि के कारण लिया गया है।

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने बुधवार को इस सम्बंध में एक आदेश जारी किया था। उसी के तहत हाईकोर्ट में गुरुवार से वर्चुअल तरीके से काम करना शुरू किया गया है। केवल अधिवक्ता और संबद्ध व्यक्ति, जिनके नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें ही उच्च न्यायालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी अन्य व्यक्ति जिसकी उपस्थिति आवश्यक है, रजिस्ट्रार की पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद प्रवेश कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें