ऐतिहासिक रंगघर में एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया मॉक ड्रिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ऐतिहासिक रंगघर में एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया मॉक ड्रिल



शिवसागर (असम)। शिवसागर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में आज ऐतिहासिक रंगघर प्रांगण में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय किए जाने वाले प्रबंधन को लेकर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।


भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय आवश्यक व्यवस्था किस तरह तत्काल कर आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है, इस संबंध में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, सिविल डिफेंस, जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों की तैयारी के साथ-साथ प्रथम सहायता संस्था के रूप में उनकी भूमिका के संदर्भ में विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी शोभन ग्वाला ने प्रभारी अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मदेव ब्रह्म ने इंसिडेंट कमांडर के रूप में भाग लिया। सहकारी आयुक्त मनाली प्रसाद रजक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

जिला आपदा प्रबंधन के जिला प्रकल्प अधिकारी रुपम ज्योति बोरा, सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक प्रानजीत दत्त सहित स्वास्थ्य, लोक निर्माण (गृह), पुलिस, एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन, एसडीआरएफ आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने मॉक ड्रिल में भाग लिया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें