जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स ने मनाया गणतंत्र दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स ने मनाया गणतंत्र दिवस



जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स ने जे जे एंजल्स इग्नाइट के साथ गणतंत्र दिवस पर नुतन फाटासिल टाउन स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। जेसीआई ऐंजलस ने स्कूल अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जेजे विंग्स के साथ फेलोशिप कार्यक्रम का आयोजन भी किया । जेसीआई ऐंजलस की अध्यक्ष सिल्की चौधरी ने बताया कि वहाँ इन्होंने जड़ी-बूटियों के पौधे लगाए और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई । जेसीआई में चल रही मुहिम प्रयास के तहत, सुरक्षित जन के साथ सुरक्षित अवधि के तहत सभी ने प्रयास का संकल्प लिया और जेसीआई नेशनल ट्रेनर, जेसी पूजा जैन द्वारा एक योग सत्र का आयोजन किया गया । पुजा ने कई योगासन को करने के तरीक़े व लाभ और पीरियड्स में ऐंठन से बचने के लिए कौन से आसन किए जाने चाहिए मूल रूप से बताया । मासिक धर्म के समय स्वच्छता कैसे बनाए रखें और किस तरह के आहार का पालन किया जाए, इस पर जागरूकता सत्र पूर्ण हुआ।विद्यालय के छात्राओं व कर्मचारियों को कॉटन सेनेटरी पैड बांटे व पैड के प्रयोग का डेमो भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई एंजल्स की सचिव पुनम मुरारका व कोषाध्यक्ष गुंजन सुनथोलिया के साथ साथ रितु सुल्तानिया, अंजू सिकरिया, अंजू बेगानी, निशा अग्रवाल, मनी अग्रवाल ,चंद्रा गुलगुलाया, चित्रा और कई एंजल्स के बच्चों ने आकर कार्यक्रम में भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें