सिलचर: जन शिक्षण संस्थान में स्किल हब इंसेटिव योजना का उद्घाटन किया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सिलचर: जन शिक्षण संस्थान में स्किल हब इंसेटिव योजना का उद्घाटन किया गया



मदन सिंघल

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान सिलचर ने प्रधान कार्यालय में स्किल हब इनिशिएटिव योजना का उद्घाटन किया। श्री निलोय सिन्हा राज्य कौशल विकास मिशन के अध्यक्ष श्री पीयूष भट्टाचार्जी, सेवानिवृत्त निदेशक श्री शौविक दास चौधरी निदेशक मिस मुतुशी चक्रवर्ती की उपस्थिति में, कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएस अन्य स्टाफ सदस्य और कुछ प्रशिक्षक और प्रशिक्षु भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विधिवत द्वीप प्रज्ज्वलित करने के बाद मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने उद्घाटन किया। मुतुशी चक्रवर्ती ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान युवा महिला तथा जरूरत मंद लोगों को नियमानुसार प्रशिक्षण देने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें