क्या सुर कोकिला लता मंगेशकर सच में हमारे बीच नहीं रहीं? - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

क्या सुर कोकिला लता मंगेशकर सच में हमारे बीच नहीं रहीं?



लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसक तब से परेशान हैं जब से लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। सोशल मीडिया की बात करें तो एक खबर वायरल हो रही है कि लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। इस तरह की अनेकों न्यूज़ वायरल हो रही है। आपको यह बात स्पष्ट कर दें कि लता मंगेशकर को लेकर फैल रही यह खबर गलत है। एएनआई द्वारा 22 जनवरी 2022 को 12:30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार सुर कोकिला लता मंगेशकर अभी अस्पताल में भर्ती है। वह आईसीयू में है। उनकी तबीयत में मामूली सुधार भी हुआ है। यह जानकारी डॉक्टर प्रतिक समदानी ने दी है जो मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। यह आमतौर पर देखा गया है कि जब भी कोई बड़ा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो इस तरीके की फेक न्यूज़ पहले भी वायरल होती रही है। सुर कोकिला लता मंगेशकर के करोड़ों प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें