-पूसीरे ने किया आपूर्ति श्रृंखला का समयबद्ध समाधान
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने व्यवसाय विकास इकाई (बीडीयू) की पहल के हिस्से के रूप में आज असम के आजरा (गुवाहाटी) से गोवा के वास्को-द-गामा तक के लिए अपनी पहली लीज्ड पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन (पीसीईटी) का संचालन किया। ट्रेन ने आजरा से मच्छर भगाने वाली दवा (ऑल आउट), चाय की विभिन्न किस्मे, झाड़ू आदि को लेकर अपनी पहली यात्रा शुरू की।
पहली बार, एवीजी लॉजिस्टिक ने पूसीरे के लिये एक लीज्ड पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन (पीसीईटी) संचालित की, जो लोडिंग एवं अनलिडंग सुविधा के साथ असम के आजरा (गुवाहाटी) और गोवा के वास्को के बीच सिलीगुड़ी, कोलकाता, हैदराबाद, हुबली के बरास्ते 3358 किमी (वन-वे) की दूरी तय की। ट्रेन में खाद्य उत्पाद, रेडी मेड कपड़े, चाय की विभिन्न किस्मे, बास के उत्पाद और अन्य हस्तशिल्प, मसाले, खाद्य तेल, मछरों को भगाने वाली दवा आदि लदे हुए थे। कुल ट्रांजिट समय 87 घंटे था।
ट्रेन राउंड ट्रिप के आधार पर संचालित होगी। ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 6 बजे आजरा से प्रस्थान करेगी और रविवार की सुबह 8.30 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी। पहले छह माह के लिए ट्रेन में प्रत्येक 24 टन क्षमता वाले 15 वैन पार्सल और एक ब्रेक वैन और उसके बाद अगले 6 वर्षों तक कुल 20 पार्सल वैन शामिल है।
यह नया मार्ग न केवल दक्षिण और पश्चिम के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि व्यापार वृद्धि के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा। यह पूर्वी भारत के आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला के समयबद्ध समाधान के लिए सक्षम और विश्वनीय ढंग से काम करेगा। यह पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में उद्योग और कृषि क्षेत्र में गति प्रदान करेगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें