मायुंम की कामाख्या शाखा ने भरलूमुख स्थित देशभक्त तरुण राम फुकान उद्यान में तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई एवम मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र नाहर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी सूरजमल पगारिया,विकास पगारिया और विनायक शामसुखा भी उपस्थित थे।शाखाध्यक्ष मीनाक्षी बुच्चा ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हु कहा कि भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ठ शिक्षाविद और साहित्यकार स्वर्गीय राधेश्याम खेमका को पद्म भूषण और मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उद्योगपति प्रह्लाद राय अग्रवाला को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार देने से मारवाड़ी समाज के सम्मान में वृद्धि हुई है।सचिव प्रभा चौरडिया ओर कोषाध्यक्ष पिंकी जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। शांति कुंडलिया और कार्यक्रम संयोजिका रजनी पगारिया का कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं के बीच मनोरंजक खेल खिला कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। संयोजिका रजनी पगारिया का जन्मदिन भी इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर मनाया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें