योगी ने जनरल विपिन रावत के नाम किया मैनपुरी का सैनिक स्कूल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

योगी ने जनरल विपिन रावत के नाम किया मैनपुरी का सैनिक स्कूल



-योगी आदित्यनाथ सरकार की जनरल रावत को श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीडीएस रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के नाम पर मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनरल बिपिन रावत की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में स्थित सैनिक स्कूल का नाम ‘जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल’ करने का निर्णय लिया है। अब यह स्कूल जनरल रावत के नाम से जाना जाएगा। योगी सरकार की जनरल रावत के प्रति श्रद्धांजलि है।

ज्ञात हो कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 08 दिसम्बर को रूसी मूल के एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हुए सीडीएस रावत का निधन हो गया थो। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी मधुलिका, सीडीएस के पीएसओ ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर राणा प्रताप दास, जूनियर वारंट ऑफिसर अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल राय का उसी दिन निधन हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें