मदन सिंघल
मकर संक्रांति के अवसर पर सिलचर में कीर्तनाश्रय संस्था द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों द्वारा नगर परिक्रमा करते हुए कीर्तन किया गया। शुक्रवार को मकर संक्रांति के मौके पर शिलचर के कीर्तनाश्रय के द्वारा नरसिंगटोला मैदान से जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से गुजरा और नरसिंगटोला मैदान पर समाप्त हुआ। उसके बाद लूट कीर्तन के माध्यम से गतिविधियों का अंत लूट के साथ होता है। बाद में संगठन के अध्यक्ष समर विजय चक्रवर्ती, सचिव भास्कर दास, कलाकार अनिमेष देव और सदस्य कानाई दास ने प्रासंगिक भाषण दिए। धर्मावलंबियों द्वारा कोराना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हिस्सा लिया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें