मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आठगांव चबीपुल प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 73वें गणतंत्र दिवस का पालन किया गया। शाखाध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया के साथ उपस्थित सदस्यों एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक हरिधन कटकी तथा अन्य अध्यापकों ने झंडोत्तोलन में भाग लिया। अपने स्वागत भाषण में शाखाध्यक्ष ने हर वर्ष सदस्यों की बढ़ती उपस्थिति पर खुशी जाहिर की एवं राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड संबंधित कुछ रोचक तथ्य बताये। प्रधानाध्यपक ने विद्यालय के नवीनीकरण के लिए शाखा का आभार प्रकटकिया तथा कहा की यह जुड़ाव हरदम के लिए बना रहे। उपाध्यक्ष बाबूलाल नवलखा, सुजीत बखरेड़िया, सदस्य छतर सिंह, नीतू बखरेड़िया, सरिता लोहिया, संयोजक विनोद शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष अजित शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन सिकरिया, पूर्व अध्यक्ष पवन जाजोदिया, कोषाध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल, कार्यकारिणी सदस्य बनवारीलाल मूंधड़ा, संजय खेतान, मुकेश अग्रवाल, संतोष जैन, सहित साधारण सदस्य रतन अग्रवाल, शंकर भजनका, पवन जैन, अनूप जाजोदिया, प्रदीप जाजोदिया, अशोक बजाज, सुनील अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, नीलम जाजोदिया, स्वीटी अग्रवाल आदि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बधाई। अतं में शाखा सचिव दिनेश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा की इसी तरह आनेवाले कार्यक्रम में भी शिरकत कर शाखा की शोभा बढ़ायेंगे।
!->
मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा ने प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस का पालन किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें