असम: मां ने अपनी मासूम बच्ची का किया कत्ल, गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम: मां ने अपनी मासूम बच्ची का किया कत्ल, गिरफ्तार



बरपेटा (असम)। बरपेटा जिला के सर्थेबारी इलाके में एक महिला द्वारा अपनी चार साल की बच्ची का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है।


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सर्थेबारी बामुनपारा इलाके के नरेश मंडल की पत्नी जया मंडल अपनी चार साल की बच्ची को रूम में बंद कर दाव से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि महिला ने अपनी बच्ची की हत्या क्यों की है।

मां ने अपने बेटे के सामने चार साल की बच्ची रूपा मंडल की हत्या कर दी। घटना के बाद मृत बच्ची के पिता ने उसके शव को सर्थेबारी थाने में लेकर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में मां जया मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें