नगांव के नेहरूवाली मैदान में आयोजित भोगाली बिहु उत्सव में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव के नेहरूवाली मैदान में आयोजित भोगाली बिहु उत्सव में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का अभिनंदन



पूजा माहेश्वरी

नगांव। दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उद्देश्य से राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा आज नगांव पहुंचे । शहर के नेहरुवाली मैदान में आयोजित भोगाली बिहु उत्सव में उपस्थित हो कर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि विगत 1912 सन् में नगांव में भोगाली बिहु उत्सव का आरंभ हुआ था और तब से प्रत्येक वर्ष इस स्थान पर भोगाली बिहु उत्सव मनाया जाता है । नगांव शहर का भोगाली बिहु उत्सव एक तरह से अन्य शहरों के लिए पथ प्रदर्शक रहा है । इस बिहु उत्सव के लिए आरंभ से अब तक शामिल लोगों के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया । उन्होंने आगे कहा कि मेरी इच्छा थी कि आज सभी लोगों से मेरी मुलाकात होगी परंतु कोरोना महामारी के चलते सभी से मुलाकात नहीं हो पाई । मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आशा व्यक्त की कि जब कोरोना महामारी के काले बादल छंट जायेंगे तो हम सभी मिलकर बिहु उत्सव को जोरदार तरीके से मनायेंगे । उन्होंने ने भोगाली बिहु व अन्य बिहु को मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । आज भोगाली बिहु उत्सव में 155 वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया । प्रतिकात्मक रुप से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 11 लोगों का अभिनंदन किया । मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भोगाली बिहु उत्सव हमारे किसानों के प्रति एक सम्मान का परिचय है । उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान देने के उद्देश्य से भोगाली बिहु उत्सव मनाया जाता है । भोगाली बिहु उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष व नगांव सदर के विधायक रुपक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और नगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए किये गये विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला । भोगाली बिहु उत्सव समिति के सचिव जयंत बोरा ने मंच संचालन किया । बढहमपुर के विधायक जीतू गोस्वामी ,रोहा के विधायक शशीकांत दास ,बिहु उत्सव समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार तामुलीफुकन सहित कई संगठनों के पदाधिकारि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को कई संगठनों ने अपनी अपनी परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया । जिने प्रमुख थी नगांव जिला साहित्य सभा , नगांव जिला नाट्य सम्मेलन , मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा , भोजपुरी , पंजाबी , नेपाली , बंगाली ,गरिया मरिया आदि । सम्मान समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष ललित कोठारी , सचिव संजय गाड़ोदिया , कोषाध्यक्ष अजय मित्तल । निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे । मुख्यमंत्री हिमंत विश्व ने आनंदराम ठेकियाल फूकन ब्रिज के पास ही एक और ब्रिज का शुभारंभ किया । साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें